रास्त्र जागरण महा अभियान ......
१५ अगस्त स्वतन्त्र दिन के शुभ पर्व पर गायत्री परिवार नालासोपारा द्वारा ध्वज आरोहन एवं रास्त्र जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ध्वज आरोहन हमारे मुंबई जोनके प्रभारी माननीय बंसीलाल दवे के वरद हस्तो से किया गया। उनकी अगेवानी में रास्त्र जागरण महा अभियान की रेली निकली गयी।
रास्त्र जागरण रेली सारे नगर में घूम कर जनता को जागृत करने का कार्य किया। इस रेली में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ता ओने अमूल्य सहयोग दिया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के करीबन ४० कार्यकर्ता ने कंधे से कंधा मिलाकर रेली को सफल बनाया।
नालासोपारा में पहलीबार यह सुभावसर आया की जहा गायत्री परिवार एवं पतांजलि योग पीठ के वरिष्ठ एक मंच पर एकत्रित हुए। श्री साईं नाथ मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी के ह्स्तोसे भारत माता की प्रतिमा का पूजन और दीप जला कर कार्यक्रम की शरुआत की गयी। जिसमे बंसीलाल दवे जी ने राष्ट्र जागरण एवं राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्य विषय पर सुन्दर उद्बोधन किया। गायत्री परिवार और पतांजलि योग पीठ के वरिष्ठो ने मिलकर राष्ट्र जागरण अभियान में कार्य करने का संकल्प लिया ।
संभाषण ......
हमारे वरिष्ठ बंसीलाल दवेजी ने लोगोमे राष्ट्रीय भावना जागृत करने के लिए गुरु देव के विचार इतने मार्मिक ढंग से उद्बोधित किये की सारी जनता उत्तेजना से भर गयी।
पतंजलि योग पीठ से आये वरिष्ठ माननीय प्रमोद भाई शाह ने वर्तमान भारत की परिस्थिति के बारे में आगाह किया उन्होंने कहा हमारी सदी यो से चलती आ रही चार व्यवस्था १) शिक्षण २) वित्तीय ३) धार्मिक ४) वैदिक, ४०० साल की गुलामी में ख़तम कर दी गयी है, हमें अगर फिरसे आज़ाद होना है तो इन व्यवस्था ओ को फिरसे बनाना होगा और संकल्प लिया की गायत्री परिवार के साथ मिलकर हमारी रुषी परंपरा ओ को पुनः संजीवित करेंगे .
बड़ी संख्या में लोगोने दोनों ही संस्था ओ के संभासन सुने और प्रेरणा ली पतंजलि योग पीठ के कार्यकर्ता ओ ने हमारी शक्तिपीठ में निशुल्क योग प्रशिक्षण देने की इच्छा प्रकट की और हमने सहर्ष स्वीकार किया। दोनों संस्था ओ के ट्रष्टी ओ ने एक दुसरे को साहित्य देकर सन्मानित किया। कार्यक्रम भव्य रहा और हमें इस कार्यक्रम को आयोजित करने का अवसर प्राप्त हुआ जो हमारे लिए अहोभाग्य है । गुरुकार्य करने से बड़ी और कोई संतुष्टि नहीं है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें