सोमवार, 22 अक्तूबर 2012

Yuva pragya mandal trust .....Deep Yagya

 आत्मीय परिजन,

लिखते हुए ह्रदय हर्षित हो रहा है, गुरुदेव के कार्य में समर्पण करके एक अलोकिक आनंद की अनुभूति हो रही है।

 दिनांक 23 अक्तूबर 2012 के रोज नवरात्री के  पावन पर्व के उपलक्ष में गोकुल स्मृति  सोसायटी ,विरार पश्चिम के नवरात्री मित्र मंडल ने  युवा प्रज्ञा मंडल ट्रस्ट द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया, जिसमे सोसायटी के सभी भक्त भावना पूर्वक समिलित हुए .

कार्यक्रम का सञ्चालन श्री संजयजी जैसवाल ने किया, श्रीमती सुमित्रा बहन राजपुरोहितजी ने अपनी मधुर आवाज में प्रज्ञा गीत गा कर भक्तो को भाव प्रवाह में बहने को मजबूर करदिया वादक वृन्द में श्री किरण पटेल जी ने सहयोग किया ,श्री मनु भाई लाठिया जी ने गुरु सहित्य का प्रसाद के रूप में वितरण कर लोगो को लाभान्वित किया।और हमारे सहयोगी यो में हम श्री जीतेन्द्र परमार एवं श्री गोपालजी झा का नाम अवश्य लिखना चाहेंगे जिनके परिश्रम से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

श्री संजयजी ने गुरुदेव की वाणी को सरल शब्दों में उद्बोधित कर श्रोतागणो को भावित करदिया। दीपयज्ञ के दीपो के प्रकाशक में वातावरण नवीन चेतना से भर गया ...........गुरुदेव ऐसे ही प्रेरणा देते रहे और कार्यकर्ता ओ में उमंग भरते रहे ऐसी प्रार्थना के साथ .....

जय गुरुदेव ........   





1 टिप्पणी: